कोण्डागांव
कोण्डागांव, 21 अगस्त। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, कोण्डागांव ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अल्का शुक्ला के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी शारदा मरकाम के आयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय स्टाफ ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
रैली के दौरान छात्राओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा नारे एवं लोकगीतों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।
रैली के माध्यम से नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवन का संदेश प्रभावी रूप से जनसमुदाय तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्राओं की सहभागिता रही।