कोण्डागांव

स्कूल में छात्र-छात्राओं को डायरी वितरित
21-Aug-2026 11:03 PM
स्कूल में छात्र-छात्राओं को डायरी वितरित

कोण्डागांव, 21 अगस्त। आकांक्षी ब्लॉक माकड़ी अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी में नीति आयोग की विशेष पहल के तहत छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 30 मेधावी एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नीति आयोग द्वारा प्रदान की गई शैक्षणिक डायरियों का वितरण किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी गई और उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

 डायरी प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने अपनी नियमित दिनचर्या व अध्ययन योजनाओं को इसके माध्यम से सुव्यवस्थित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नीति आयोग के फेलो संतोष कुमार सितारे, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने नीति आयोग के इस नवाचार की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अन्य पोस्ट