कोण्डागांव
नारायणपुर विस के सुदूर गांवों में लहराया तिरंगा
20-Aug-2026 11:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 20 अगस्त। कोंडागांव जिले के अंतिम छोर पर स्थित नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तुमड़ीवाल, बेड़मा, बेचा, कुधुर, गुमियापाल, मांझानार और कीलम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।
उल्लेखनीय है कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ये ग्राम पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वन मंत्री केदार कश्यप के इस क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने के पश्चात स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य जारी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन ग्रामों में स्थानीय नागरिकों एवं प्रशासन की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे