कोण्डागांव
बाबा साहेब सेवा संस्था कार्यालय में मना स्वतंत्रता दिवस
20-Aug-2026 11:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 20 अगस्त। कोंडागांव के कोर्ट चौक स्थित बाबा साहेब सेवा संस्था के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संरक्षक तिलक पांडे ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश की प्रगति और एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक तिलक पांडे, शुधराम मरकाम, अध्यक्ष भवन मार्कंडेय, अनुज कुमार नहारीया, ओमप्रकाश नाग, मुकेश मार्कंडेय, संदीप कोर्राम, बीरज नाग, पुष्कर सिंह मंडावी, देवेंद्र कुमार देहारी, सिद्धार्थ महाजन, रमेश, राजेंद्र बंधें, विशाल बंजारे, हरीश देवांगन, वीरेंद्र टंडन, दीपक ठाकुर और पंचु शोरी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे