कोण्डागांव

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, 20 साल कैद, जुर्माना
18-Aug-2026 10:04 PM
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, 20 साल कैद, जुर्माना

कोण्डागांव, 18 अगस्त। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में न्यायालय ने आरोपी लखेश्वर कश्यप को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 3 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मामला फरवरी 2025 का है, जब सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि किसी व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लगातार तलाश के बाद नाबालिग बालिका को आरोपी लखेश्वर कश्यप के कब्जे से बरामद किया गया।

पुलिस ने पीडि़ता के बयान और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया था। मामले में न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 3 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।


अन्य पोस्ट