कोण्डागांव

विधायक लता उसेंडी ने छात्राओं को दी साइकिल
18-Aug-2026 10:04 PM
विधायक लता उसेंडी ने छात्राओं को  दी साइकिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 18 अगस्त। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 17 अगस्त को कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने जिले के विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नवमी में अध्ययनरत छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया।

साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। विधायक लता उसेंडी ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वन बेलगांव में 9 छात्राओं, बिंजोली में 20 छात्राओं और छिनारी में 20 छात्राओं को साइकिल प्रदान की। इस तरह तीनों विद्यालयों की कुल 49 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं।


अन्य पोस्ट