कोण्डागांव

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि
18-Aug-2026 9:14 PM
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि

 शहीद फरसू राम मरकाम की स्मृति में पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 18 अगस्त। शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारत विभाजन की ऐतिहासिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि तथा उसके प्रभावों की जानकारी दी गई और प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं शहीद फरसू राम मरकाम की स्मृति में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। शहीद के परिवारजन रमेश कुमार मरकाम एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में 20 पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने शहीद फरसू राम मरकाम के बलिदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, महाविद्यालय के स्टाफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी समलेश पोटाई एवं क्रीड़ा अधिकारी हुमन यदु के मार्गदर्शन में किया गया।


अन्य पोस्ट