कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 अगस्त। शांति फाउंडेशन कोण्डागांव में स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजेश डाबी एवं सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष गणेश दुगा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर मुरिया समाज जिला कोण्डागांव के अध्यक्ष धनीराम सोरी, भतरा समाज के अध्यक्ष कमरू राम, सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई कोण्डागांव के समस्त पदाधिकारी, केजू राम नेम, ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष जिला कोण्डागांव, तथा न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम रिगरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, गायत्री साह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चंद्रा एवं उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ललिता लकड़ा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही समाज कल्याण विभाग से गीता पांडे, आर.के. जैन, गीता जैन, महेंद्र साहू, कांतिलाल साहू, मदन, शांति सलाम, योगेश्वर सलाम सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शांति फाउंडेशन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।