कोण्डागांव
कोण्डागांव, 17 अगस्त। 188वीं वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय कोण्डागांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । प्रात: 8 बजे वाहिनी के कमांडेंट मदन मोहन ने क्वार्टर गार्ड की सलामी ली, जिसके उपरांत ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया गया।
समारोह के दौरान कमांडेंट मदन मोहन ने जवानों और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा घोषित वीरता पदकों (शौर्य चक्र, पीएमजी आदि) को प्राप्त करने वाले सीआरपीएफ अधिकारियों व जवानों के नामों का वाचन किया गया।
अपने संबोधन में कमांडेंट मदन मोहन ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का स्मरण किया। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों तथा पूर्वोत्तर राज्यों में सीआरपीएफ की भूमिका और योगदान का उल्लेख किया।
समारोह के दौरान अधिकारियों एवं जवानों द्वारा परिसर में 430 पौधे लगाए गए। सायंकाल मुख्यालय प्रांगण में वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं बड़ा खाना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट मदन मोहन, द्वितीय कमान अधिकारी नीतीन्द्र नाथ, उप कमांडेंट दीपक सिंह, उप कमांडेंट मुकेश तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चंद्रन आर.पी. द्वारा जवानों को मिठाई का वितरण किया गया।
वाहिनी के सभी सुदूर कैम्पों केशकाल (कोण्डागांव), पालेम, मारीपारा (सुकमा) और पुष्पालघाट (बस्तर) में भी ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम संपन्न हुए।