कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 अगस्त। शुक्रवार को शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, कोण्डागांव में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, सम्मानित प्राध्यापकगण एवं छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान भारत विभाजन के कारण उत्पन्न मानवीय त्रासदी एवं उसके प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि इसने असंख्य परिवारों के जीवन को प्रभावित किया। इस अवसर पर अतीत की घटनाओं से सीख लेते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अल्का शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शारदा मरकाम द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।