कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 अगस्त। आबकारी टीम ने बुधवार को मध्यप्रदेश एवं ओडिशा में विक्रय के लिए रखी गई 35.700 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त की गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी सनत कुमार बघेल मांडोकी खरगांव को अवैध विदेशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59-क के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के पश्चात न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
प्रकरण की विवेचना केशकाल के आबकारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार द्वारा की जा रही है। कार्रवाई टीम में आबकारी उपनिरीक्षक मोरजध्वज साहू, प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ठाकुर, सहायक ग्रेड-2 हरेन्द्र सिंह ठाकुर, मुख्य आरक्षक कैलाश पांडे, अशोक कुमार मंडावी, नंदकिशोर बघेल, धनीराम कुलदीप, शांति देवी साहू तथा वाहन चालक सोनसाय बघेल शामिल रहे।