कोण्डागांव
सावन का दूसरा सोमवार, निकाली कावड़ यात्रा
10-Aug-2026 11:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 10 अगस्त। सावन के दूसरे सोमवार को कोंडागांव शहर भक्तिमय नजर आया। जीवन दिशा अकेडमी के युवाओं द्वारा सावन के दूसरे सोमवार को सुबह 9 बजे भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया।
कावड़ यात्रा की शुरुआत नारंगी नदी से हुई, जहां युवाओं ने जल भरकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा प्रारंभ की। कावड़ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोपाबेड़ा स्थित शिवालय पहुंची। युवाओं ने भगवान भोलेनाथ का नारंगी नदी से लाए गए पवित्र जल से जलाभिषेक किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
युवाओं ने इस आयोजन के माध्यम से सावन के पावन महीने में भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे