कोण्डागांव

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों का स्वागत
08-Aug-2026 10:13 PM
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों का स्वागत

कोंडागांव, 8 अगस्त। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमन सागर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों द्वारा कोंडागांव शहर में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र बंजारे तथा आदित्य बिसोई और जगदलपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष निखिल झा का स्वागत किया गया।

आगमन के दौरान आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मध्य भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकेश नेताम, सिद्धांत गुप्ता, अमन सागर, भावेश नाग, प्रेम पोयम, उमर मेमन, राजेश चौहान, नागेंद्र पोयम, हरीश मारखाम, इरफान रिजवी, कुलेश्वर प्रधान, मुकेश सेठिया, सोमेंद्र यादव, सोमेश आनंद, दिलीप पांडे, नवीन नाग, राजीव नेताम, तौफीक खान, विक्रम नेताम सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट