कोण्डागांव

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान दल के कोंडागांव पहुंचने पर स्वागत
05-Aug-2026 10:48 PM
ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान दल के कोंडागांव पहुंचने पर स्वागत

कोंडागांव, 5 अगस्त। ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4’  अभियान दल 4 अगस्त को कोंडागांव पहुंचा। यहां अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों और सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने अभियान दल का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए रक्षा सूत्र और राखियां अभियान दल के सदस्यों को सौंपी। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों और युवाओं ने जवानों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सदस्यों ने कहा कि यह रक्षा सूत्र देश के जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने भी देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सदस्य पूर्व सैनिक श्रीकांत तिवारी, पूर्व सैनिक ढालेश साहू, पूर्व सैनिक राकेश धीवर और सेवारत सैनिक टंकेश्वर सेन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट