कोण्डागांव

मकान विवाद में छोटे भाई पर डंडे से किया हमला, जख्मी
03-Aug-2026 10:57 PM
मकान विवाद में छोटे भाई पर डंडे से किया हमला, जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 3 अगस्त। जिले के मुलमुला गांव में घरेलू मकान विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में छोटे भाई घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल कोण्डागांव में जारी है।

मुलमुला निवासी मनीराम देवांगन (48) पिता सदा राम का अपने बड़े भाई मनीलाल देवांगन (53) के साथ घरेलू मकान विवाद को लेकर रविवार को विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर मनीलाल देवांगन ने कथित रूप से डंडे से हमला कर मनीराम को घायल कर दिया। घटना के बाद घायल मनीराम देवांगन को उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।


अन्य पोस्ट