कोण्डागांव

जमीनी विवाद: चाचा और भतीजे-भतीजी के बीच मारपीट, तीनों जख्मी
03-Aug-2026 10:52 PM
जमीनी विवाद: चाचा और भतीजे-भतीजी के बीच मारपीट, तीनों जख्मी

कोण्डागांव, 3 अगस्त। जिले के कुसमा गांव में जमीन विवाद को लेकर चाचा और भतीजे-भतीजी के बीच रविवार को मारपीट का मामला सामने आया है।

 विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। घटना में चाचा दिलीप डहरिया सहित भतीजे रमेश डहरिया और भतीजी रामेश्वरी डहरिया घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


अन्य पोस्ट