कोण्डागांव

साप्ताहिक बाजार में सहयोग चौपाल
27-Jul-2026 10:43 PM
साप्ताहिक बाजार में सहयोग चौपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 27 जुलाई । पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अखिलेश धीवर की मौजूदगी में ग्राम भोंगापाल के साप्ताहिक बाजार में सहयोग चौपाल का आयोजन किया गया।

रविवार 26 जुलाई को आयोजित इस चौपाल में पुलिस विभाग की ओर से ग्रामीणों को यातायात नियमों, साइबर अपराध, पॉक्सो कानून और च्अभिव्यक्ति ऐपज् के संबंध में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने, गांव में किसी बाहरी व्यक्ति के आने या किरायेदार रखने पर उसकी जानकारी पुलिस को देने का परामर्श दिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को बच्चों को बहकावे में आकर बाहर काम पर न भेजने और किसी भी अपराध की सूचना तत्काल थाने में देने के लिए जागरूक किया।


अन्य पोस्ट