कोण्डागांव

ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
23-Jul-2026 10:15 PM
 ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कोण्डागांव, 23 जुलाई। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बनियागांव स्थित नेशनल हाईवे-30 पर अब्बू ढाबा के पास मंगलवार की रात अज्ञात ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे अज्ञात ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार रमेश दुग्गा खंडसरा गांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक बालसिंह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है।

 घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रेलर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट