कोण्डागांव
केशकाल, 22 जुलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम ने अपनी नई टीम का गठन करते हुए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में संगठन को मजबूत करने के लिए उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार अशोक कुमार टेकाम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नंदलाल लाडिया, सोनऊ राम मण्डावी, शरदा नेताम, संजय ठाकुर, भगवान ध्रुव और मोहसिन खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नरेश नेताम, सतीश नाग, योगेश सिन्हा, रतन मरकाम, भगवान सिंह भोयर, सुनीता कड़वे, किशोर कुमेटी और सीपन हलधर को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इसी तरह बालाराम मण्डावी, कृपाराम बघेल, राजेन्द्र मण्डावी, धनसिंग मरकाम, कृष्ण कुमार नाग, लच्छू कार, दिनेश मण्डावी, महेन्द्र मरकाम, रूपसिंह शोरी और श्रीमती रजनी मरकाम को सचिव बनाया गया है। वहीं बजरंगी मरकाम, लोकेश कुमार शोरी, राजेश नेताम, श्रीमती संगीता नेताम, महेन्द्र सिन्हा और रंजन नेताम को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।