कोण्डागांव
कोण्डागांव, 22 जुलाई। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चंद्रा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और जवानों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 5 पुलिस अधिकारियों और जवानों को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से नवीन स्थानों पर पदस्थ किया गया है।
आदेश के तहत निरीक्षक रमेश सोरी जो वर्तमान में रक्षित केंद्र कोण्डागांव में पदस्थ थे उन्हें अजाक प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक अमिताभ प्रकाश खाण्डेकर को अजाक प्रभारी से प्रभारी चौकी बांसकोट, उप निरीक्षक विनोद नेताम को प्रभारी चौकी बांसकोट से प्रभारी थाना विश्रामपुरी पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में उप निरीक्षक अखिलेश धीवर को थाना कोण्डागांव से प्रभारी थाना उरंदाबेड़ा और सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र बघेल को थाना बयानार से प्रभारी कैम्प कुधूर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव से 22 जुलाई को जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।