कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 18 जुलाई। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने एनएमडीसी लिमिटेड, किरंदुल कॉम्प्लेक्स के सीएसआर मद के तहत ग्राम धुरली में करोड़ों की लागत का सडक़, सोलर हाईमास्ट, सोलर ड्यूल पंप एवं स्ट्रीट लाइट का भूमिपूजन किया। इसी क्रम में हिरोली में साढ़े 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुंजाम, बचेली एनएमडीसी मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली, जिला पंचायत सदस्य तिलेश्वरी नागेश, सुनिता भास्कर, सुकालू मुड़ामी, संतोष गुप्ता, रामू नेताम और रमेश गावड़े प्रमुख रूप से मौजूद थे।
धुरली में बस्तर सांसद ने कहा कि खनन क्षेत्रों में सीएसआर मद के तहत खनन कंपनियों को अपने लाभांश की राशि अपने सामाजिक उत्तर दायित्वों के तहत देने का प्रावधान है। परन्तु खेद है कि पूर्ववर्ती शासन वर्षों से इस राशि का सही उपयोग नहीं किया जिससे यह क्षेत्र वास्तविक विकास से वंचित रहे। परन्तु स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता से छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पश्चात बस्तर जिले का सर्वागीण विकास का सूर्योदय हुआ और आज प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जल जंगल जमीन का संरक्षण और टिकाऊ विकास की अवधारणा की अनुरूप धरातलीय क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही साथ डीएमएफ और सीएसआर मद की राशियों का पारदर्शितापूवर्क सही और वास्तविक उपयोग संभव हो सका है।
उन्होंने राज्य और केंद्र की विकास कार्य योजना की प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। सडक़ मार्ग को विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सर्व सुविधायुक्त सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोले जा रहे है।
इस क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा भी क्षेत्र में विकास की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा गया स्थानीय ग्रामीणों ने जो प्रमुख मांगे रखी थी उसका भूमिपूजन संपन्न हुआ है। भविष्य में भी क्षेत्र की जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्यो को पूरा करने के लिए सदैव प्राथमिकता दी जाएगी।
इस क्रम में बचेली एनएमडीसी मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली ने भी एनएमडीसी द्वारा विगत वर्षों में एनएमडीसी के सहयोग से किए गए विकास उपलब्धियों की प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएमडीसी द्वारा भविष्य में भी जनप्रतिनिधियों और जनता के इच्छाओं के अनुरूप कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनएमडीसी द्वारा आने वाले समय में खेल प्रोत्साहन के तहत स्थानीय युवाओं के लिए कबड्डी जैसे टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।
हिरोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आदर्श ग्राम हिरोली, समलवार एवं चोलनार में 17 सीसी सडक़ निर्माण, 15 सोलर हाईमास्ट, 24 सोलर ड्यूल पंप तथा 3 सोलर स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विकास से वंचित रहे इन ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होना अत्यंत सुखद और ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि कई पीढिय़ां मूलभूत सुविधाओं की प्रतीक्षा करती रहीं, लेकिन अब इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं। सांसद नें संबोधन में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा एनएमडीसी प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से सीएसआर तथा जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।