कोण्डागांव

42 बरस बाद कोंडागांव में होगा साध्वी श्री विराग ज्योति श्रीजी व साध्वी श्री विश्व ज्योति श्रीजी म.सा. का मंगल प्रवेश
18-Jul-2026 10:21 PM
42 बरस बाद कोंडागांव में होगा साध्वी श्री विराग ज्योति श्रीजी व साध्वी श्री विश्व ज्योति श्रीजी म.सा. का मंगल प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 18 जुलाई । कोंडागांव में 42 बरस बाद साध्वी श्री विराग ज्योति श्रीजी व साध्वी श्री विश्व ज्योति श्रीजी म.सा. का मंगल प्रवेश होगा। साध्वी श्री के आगमन को लेकर संपूर्ण जैन समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

ज्ञात हो कि  कोंडागांव निवासी बुरड़ परिवार की पुत्री एवं स्वर्गीय रानूलाल जी बुरड़ की पुत्री ने अल्पायु में ही सांसारिक जीवन का त्याग कर जैन दीक्षा अंगीकार कर धर्म साधना का मार्ग अपनाया। उनकी दीक्षा 19 मार्च 1984 को महाराष्ट्र के शाहदा में संपन्न हुई थी।

दीक्षा ग्रहण करने के पश्चात साध्वी श्री विराग ज्योति श्रीजी म.सा. एवं साध्वी श्री विश्व ज्योति श्रीजी म.सा. निरंतर धर्म आराधना, तप एवं संयम साधना में रत हैं। अब 42 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात उनका नगर आगमन 19 जुलाई को कोंडागांव में होने जा रहा है।

साध्वी श्री के आगमन को लेकर संपूर्ण जैन समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। श्रद्धालु उनके स्वागत एवं मंगल प्रवेश की तैयारियों में जुटे हुए हैं। नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जैन समाज के सभी सदस्य साध्वी श्री के दर्शन, वंदन एवं धर्मोपदेश का लाभ प्राप्त करने के लिए उत्सुक एवं आतुर हैं।

समाजजनों ने बताया कि साध्वी श्री का यह आगमन कोंडागांव के लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का विषय है। उनके मंगल प्रवेश को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।


अन्य पोस्ट