कोण्डागांव

बिजली समस्या पर पावर हाउस बड़बत्तर पहुंचे किसान, समाधान की मांग
15-Jul-2026 11:09 PM
बिजली समस्या पर पावर हाउस बड़बत्तर पहुंचे किसान, समाधान की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 15 जुलाई। कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल के किसानों ने क्षेत्र में लगातार बनी हुई बिजली समस्या को लेकर मंगलवार को पावर हाउस बड़बत्तर पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। किसानों का कहना है कि बार-बार बिजली बाधित होने और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से खेती-किसानी प्रभावित हो रहा है।

किसानों ने बताया कि धान रोपाई एवं सिंचाई के इस महत्वपूर्ण समय में नियमित बिजली उपलब्ध नहीं होने से फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने विभाग से मांग की कि कृषि कार्य को ध्यान में रखते हुए निर्बाध और निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।


अन्य पोस्ट