कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 14 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य टेबल टेनिस संघ, रायपुर के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक आम सभा की बैठक में कोंडागांव जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष आर. के. जैन और सचिव अश्वनी कुमार थावरे शामिल हुए। इस अवसर पर कोंडागांव जिला संघ को पहली बार राज्य स्तरीय द्वितीय रैंकिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, प्रदेश संघ के पदाधिकारियों और विभिन्न जिला संघों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कोंडागांव जिला संघ को यह सम्मान दिया गया। संघ के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान खेल परिसर की व्यवस्था, तकनीकी टीम व खिलाडिय़ों के ठहरने, भोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था और संपूर्ण संचालन में कोंडागांव जिला संघ का आपसी तालमेल व खेल के प्रति समर्पण सराहनीय रहा।
राज्य स्तर पर सम्मान मिलने पर कोंडागांव जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर मोहन कोटडिया, डॉ. राजाराम त्रिपाठी, मो. यासीन खान, सुरेश संचेती, संतोष पात्र, रुपेश संचेती, डॉ. कृष्णकुमार मरकाम, डॉ. दीपक सेठिया, प्रमोद सोनी, संजीव जैन, जगन्नाथ नेताम, विनोद साहू, विजेंद्र साहू, रतनदीप, दीपक कुमार पारख, डॉ. शिल्पा देवांगन, ज्योति जैन, दीपक गोलछा, संतोष कोड़ोगी, राकेश ठाकुर, चंदन सेठिया, अभिषेक तिवारी, निलेश कुलदीप, हर्ष लाहोटी, शिवकुमार, शेखर दास, बंशी दास, अंशु तिवारी, परवीन नाग, रोहित दास, काव्यांश पारख और मौलिक पवार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।