कोण्डागांव

16 को निकलेगी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा
14-Jul-2026 8:50 PM
16 को निकलेगी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
केशकाल,  14 जुलाई।
नगर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पारंपरिक भव्य रथ यात्रा गुरुवार को उत्साह के साथ निकाली जाएगी।

ऐतिहासिक रथ यात्रा दोपहर 1 बजे सुरडोंगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होगी। यहाँ रथ यात्रा विश्राम चौक, बस स्टैंड एवं बोरगांव मार्ग से होते हुए ब्लॉक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान 11 दिनों तक विश्राम करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन संध्या समय मानस गान एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

रथ यात्रा आयोजन समिति के प्रमुख बलराम गौर ने बताया कि जगदलपुर के बाद केशकाल की रथ यात्रा क्षेत्र की सबसे प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल है। इसमें नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा में ग्रामवासी, नगरवासी, तुलसी मानस प्रतिष्ठान, सीताराम मानस संगठन, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सनातन धर्म विकास परिषद सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहेगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से रथ यात्रा एवं 17 जुलाई से प्रारंभ होने वाले मानस गान कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।


अन्य पोस्ट