कोण्डागांव

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधारोपण
09-Jul-2026 10:17 PM
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 9 जुलाई। वन महोत्सव के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड परिसर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  गायत्री साय के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सचिव ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता एवं आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

यह कार्यकम वन विभाग कोण्डागांव की टीम के द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें वन विभाग के अधिकारी / कर्मचारीगण एवं प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट व विद्यालय के पाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। सभी पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्याक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सचिव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हंै।


अन्य पोस्ट