कोण्डागांव
कोंडागांव, 7 जुलाई। कोंडागांव जिले के नवाचारी शिक्षण समूह ‘इन्द्रधनुष’ के शिक्षकों ने सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल पेश की है। समूह के सदस्य और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक शिवचरण साहू के जन्मदिन पर शिक्षकों ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला मड़ानार के बच्चों के लिए विशेष न्योता भोज का भी आयोजन किया गया।
शिक्षक शिवचरण साहू ने अपने जन्मदिन पर 60वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसी क्रम में नवाचारी शिक्षक रामानंद मंडावी ने भी 22वीं बार रक्तदान किया।
जन्मदिन के सेवा कार्यों की अगली कड़ी में शिक्षक शिवचरण साहू द्वारा अपने विद्यालय, शासकीय प्राथमिक शाला मड़ानार के बच्चों को न्योता भोज (पूरक पोषण आहार) कराया गया।
इस अवसर पर टीम इंद्रधनुष के सदस्य शिक्षक सूरज नेताम, हीरालाल चुरेंद्र, नीरज ठाकुर, हीना साहू, रामानंद मंडावी सहित मड़ानार स्कूल के प्रधानाध्यापक पी. एन. नाग, शिक्षिका ललिता समरथ, रंजीता तिग्गा और आरती बेर मौजूद रहे।