कोण्डागांव
संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित
04-Jul-2026 9:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 4 जुलाई। जिला कार्यालय, कोंडागांव में विकासखंड कोंडागांव के समस्त संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक ईमेल बघेल, साक्षरता मिशन समन्वयक डी. एस. पोटाई तथा एपीसी टुकेश शांडिल्य उपस्थित रहे। साथ में मालती ध्रुव विकासखंड स्रोत समन्वयक कोंडागांव, अशोक कुमार साहू बीआरपी कोंडागांव उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, प्रत्येक संकुल की कार्यप्रगति की संकुलवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे