कोण्डागांव

विद्युत उपभोक्ता जागरूकता बैठक
20-Jun-2026 10:14 PM
विद्युत उपभोक्ता जागरूकता बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 20 जून। विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से संभागीय कार्यालय, विद्युत विभाग कोंडागांव में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जगदलपुर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष श्री पी. आर. साहू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता इतरा खत्री, जूसफ़ केरकेट्टा विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।

अपने संबोधन में फोरम अध्यक्ष पी. आर. साहू ने उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, फोरम की भूमिका एवं अधिकार क्षेत्र के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, निम्न वोल्टेज, मीटर संबंधी समस्याएं, बिलिंग त्रुटियां, नए कनेक्शन, विद्युत विच्छेदन एवं पुनर्संयोजन में विलंब, सेवा मानकों के पालन से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु फोरम प्रभावी मंच उपलब्ध कराता है।


अन्य पोस्ट