कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 20 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व स्थानीय चावड़ा स्कूल में एक विशेष योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल की प्राचार्य, सिस्टर सिसिलिया ने कहा, योग का अर्थ सिर्फ शरीर को मोडऩा या कठिन आसन करना नहीं है, बल्कि योग शब्द का वास्तविक अर्थ जोडऩा है। यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक-दूसरे से जोड़ता है।
उन्होंने आधुनिक जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की भाग-दौड़ और तनाव के बीच योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का सबसे सरल मार्ग दिखाता है। नियमित योग से न केवल शरीर बीमारियों से दूर रहता है, बल्कि यह एकाग्रता और कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। विद्यार्थियों के लिए योग एक वरदान के समान है, जो उनके मस्तिष्क को शांत और तेज बनाता है। प्राचार्य ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आइए हम सब यह संकल्प लें कि योग को केवल एक दिन के उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।
जब हम स्वस्थ रहेंगे, तभी हमारा समाज और देश आगे बढ़ेगा।
योगाभ्यास सत्र के दौरान बिहार के मुंगेर से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षिका मोनिका पटेल ने छात्राओं को विभिन्न योग आसनों के अभ्यास कराए और उनकी बारीकियों को सहजता से समझाया। छात्राओं ने भी सभी प्राणायाम और आसनों को पूरी सजगता के साथ सीखा।
इस अवसर पर पद्मश्री नायडू, पद्मा स्वामी सहित स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।