कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 18 जून। रायपुर स्थित राजभवन (लोकभवन) में आयोजित विश्व रक्तदाता दिवस के गरिमामय समारोह में कोंडागांव जिला ब्राह्मण समाज के सदस्य किशोर शर्मा को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राज्यपाल रामेन डेका के कर-कमलों द्वारा, उनके उत्कृष्ट और निरंतर सामाजिक योगदान के लिए सक्रिय रक्तदाता के रूप में प्रदान किया गया।
किशोर शर्मा को मिले इस प्रांतीय सम्मान पर ब्राह्मण समाज जिला कोंडागांव के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इसके साथ ही समाज के प्रबुद्ध जनों और पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं, जिनमें मुख्य रूप से गोपाल दीक्षित, सचिव पवन झा, मुकेश तिवारी, आलोक दुबे, राजेश पाण्डेय, भगवती प्रसाद पाण्डेय, शिशिर शर्मा, विजय मिश्रा, डॉ. हितेश मिश्रा, सचिन मिश्रा, अमरेश झा, रामचरण पाण्डेय, शिव तिवारी और राजेश शुक्ला, महिला विंग में जिला अध्यक्ष श्रीमती शांति बाजपेई, डॉ. रश्मि विपिन अग्निहोत्री, गीता पाण्डेय, निशा पाण्डेय, प्रमिला पाण्डेय, डॉ. नीता मिश्रा, कल्पना झा, शारदा तिवारी और अंशु पाण्डेय शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने रक्तदान महादान के संकल्प को दोहराया। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान करें, ताकि आपातकाल में अमूल्य मानव जीवन को बचाकर उन्हें एक नई जिंदगी प्रदान की जा सके।