कोण्डागांव

मंत्री केदार कश्यप ने किया बस्तर कृत कार्यशाला का उद्घाटन
17-Jun-2026 10:47 PM
मंत्री केदार कश्यप ने किया बस्तर कृत कार्यशाला का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 17 जून। वन मंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को झिटकू मिटकू संस्था द्वारा निर्मित बस्तर कृत नवीन कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बस्तर की पारंपरिक कला एवं शिल्प को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार की गई कार्यशाला का अवलोकन भी किया गया।

कार्यशाला परिसर में बस्तर आर्ट के माध्यम से निर्मित बेल मेटल आर्ट, डोकरा आर्ट तथा अन्य स्थानीय हस्तशिल्प कलाकृतियों की गैलरी भी स्थापित की गई है। बस्तर कृत के शुभारंभ से स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। इससे बस्तर की पारंपरिक कला को नई पहचान मिलने के साथ-साथ कलाकारों की आजीविका और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


अन्य पोस्ट