कोण्डागांव

शाला प्रवेशोत्सव: नई पुस्तकें-गणवेश पाकर खिले बच्चों के चेहरे
16-Jun-2026 10:14 PM
शाला प्रवेशोत्सव: नई  पुस्तकें-गणवेश पाकर खिले बच्चों के चेहरे

कोण्डागांव, 16 जून। प्राथमिक शाला जोनदरा पदर में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प एवं मिठाई देकर स्वागत किया गया। साथ ही नवीन गणवेश व पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान  पाठक मधु तिवारी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व, नियमित उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। पालकों व अतिथियों द्वारा नव प्रवेशी बच्चों का तिलक चन्दन अबीर लगाकर स्वागत किया। शिक्षकों ने बच्चों को विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षिका सरिता सोरी, ग्राम के जनप्रतिनिधि, पालकगण, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शाला प्रवेशोत्सव के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।


अन्य पोस्ट