कोण्डागांव

पांच दिनी योग प्रशिक्षण शिविर कल से
16-Jun-2026 10:13 PM
 पांच दिनी योग प्रशिक्षण शिविर कल से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 16 जून। संचालनालय आयुष छग के सौजन्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने हेतु पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 17 से 21 जून तक प्रतिदिन प्रात: 5 से 7 बजे तक आयुष स्पेशलिटी क्लीनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर कोंडागांव में आयोजित होगा।

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. चंद्रभान वर्मा ने क्षेत्र के समस्त  नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग प्रशिक्षण का लाभ लेने एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


अन्य पोस्ट