कोण्डागांव

12 साल बेमिसाल: विधायक ने मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
15-Jun-2026 9:41 PM
12 साल बेमिसाल: विधायक ने मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 15 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में  ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष के कार्यकाल को समर्पित था।

कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर मोदी जी के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल का संदेश दिया। रंगोली के माध्यम से ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक भी दिखाई गई।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं से महिलाओं के विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने केंद्र की उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना, महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण जैसी महिला हितैषी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे बीते 12 साल में केंद्र और राज्य की योजनाओं से महिलाओं का जीवन स्तर बदला है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोषी देवांगन, सोमा दास, अनीता नेताम, सोनामणि पोयाम, ईना श्रीवास्तव, रंदई नाग, सुनीता नाग, भगवती नेताम, रदम बघेल, मनोज जैन, प्रेम सिंह नाग, नंद लाल राठौर सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट