कोण्डागांव
मोदी के 12वर्ष की उपलब्धि को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 9 जून। कोंडागांव जिले में भाजपा मंडल फरसगांव की मासिक बैठक रखी गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने बूथ स्तर तक बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। आने वाले राजनीतिक और सामाजिक अभियानों की रणनीति बनाई गई।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 12 साल बेमिसाल अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम हर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर करने का संकल्प लिया गया। संगठन की गतिविधियां मजबूत करने पर चर्चा हुई।
मंडल फरसगांव प्रभारी जितेन्द्र सुराना ने कहा- पार्टी की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के योजनाओं को घर घर जाकर बताना है।
प्रवीर बदेसा ने कहा कि हर कार्यक्रम को कार्यकर्ता निष्ठा से सफल बनाते हैं।
उन्होंने फरसगाँव मंडल की कार्यशैली की सराहना की। कहा कि यहां कार्यकर्ता संगठन के हर दायित्व का बेहतर निर्वहन करते हैं। मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी।
कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। ओर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। आभार व्यक्त मंडल महामंत्री प्रवीण राव ने किया।
इस बैठक में प्रशांत पात्र, मूलचंद पांडे, सुखलाल मरकाम, मानकु नेताम, गणेश दुग्गा, प्रवीण राव, दीपेंद्र मसीह, राजकुमारी, संगीता राव, विनोद पांडे, शिव नेताम, गुरुचरण, प्रवीण पांडे, आदि उपस्थित रहे।


