कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 3 जून। कोण्डागांव-उमरकोट (ओडिशा) मार्ग में अनंतपुर थाना अंतर्गत मालगांव के पास रविवार दोपहर एक सडक़ हादसे में मक्के से लदा ट्रक पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे स्कूटर को बचाने के प्रयास में उसकी टक्कर स्कूटर से हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सडक़ किनारे पलट गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्कूटर में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं ट्रक चालक और परिचालक इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर अनंतपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोड़ पर ट्रक के अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई।


