कोण्डागांव
कोण्डागांव, 3 जून। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने मंगलवार को विकासखण्ड कोण्डागांव के ग्राम उमरगांव (ब) में मण्डी निधि से स्वीकृत व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। सुखमन बंगोली घर के सामने निर्मित होने वाले इस व्यवसायिक परिसर की स्वीकृत लागत 12.85 लाख रुपये है।
भूमिपूजन के दौरान विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं व्यवसाय के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन निरंतर प्रयासरत है। व्यवसायिक परिसर के निर्माण से क्षेत्र के व्यापारियों एवं ग्रामीणों को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा, जिससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों की जानकारी ली। कार्यक्रम में उमरगांव (ब) और चिपावंड के सरपंच, जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणजन उपस्थित थे।


