कोण्डागांव

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: विधायक-कलेक्टर और सीईओ निवास में डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच
30-May-2026 10:17 PM
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: विधायक-कलेक्टर और सीईओ निवास में डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 30 मई।  मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत कोंडागांव जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर टू डोर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निवास पहुंचकर डोर-टू-डोर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और परीक्षण किया गया है। अभियान के दौरान कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के निवास, कलेक्टर बंगला तथा जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई के निवास में स्वास्थ्य जांच की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और अभियान की प्रगति की जानकारी ली। स्वास्थ्य टीम ने रक्तचाप, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रारंभिक जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, विधायक लता उसेंडी और जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने जिलेवासियों से मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान में सहयोग करने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य परीक्षण से बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट