कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 28 मई। शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव में अध्ययनरत पीएमटी बालक छात्रावास के 7 छात्रों का चयन अग्निवीर इंडियन आर्मी में हुआ है। साथ ही ये सभी छात्र आदिवासी युवा छात्र संगठन कोंडागांव के सक्रिय सदस्य भी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
इन छात्रों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर एस बी कन्नौजे सर पीजी कॉलेज कोंडागांव के शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोंडागांव के सीओ उत्तम कुमार मोहबिया, छात्रावास अधीक्षक एम. आर. कोमरा, पूर्व अधीक्षक विज्ञान छात्रावास बृजलाल नाग ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही आदिवासी युवा छात्र संगठन कोंडागांव के अध्यक्ष मुकेश पोयाम, छात्रावास अध्यक्ष रयतु कश्यप, उपाध्यक्ष अनुराज कोर्राम एवं सचिव ओजस्वी नेताम ने सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। सभी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं देश सेवा के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दीं।


