कोण्डागांव

खुद करनी पड़ी नाली की सफाई, नियमित सफाई की उठी मांग
28-May-2026 11:19 PM
खुद करनी पड़ी नाली की सफाई, नियमित सफाई की उठी मांग

कोंडागांव, 28 मई। नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के सरगिपाल वार्ड क्रमांक 18 (स्कूल गली) में बीते कई दिनों से नाली की सफाई नहीं होने से वार्डवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा लंबे समय से सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण नालियों में कचरा, पॉलीथिन और गंदगी जमा हो गई है।

वार्डवासियों ने बताया कि कई दिनों से पानी की सप्लाई भी प्रभावित है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। नाली जाम होने के कारण गंदा पानी अब घरों में घुसने लगा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई नहीं की, जिसके बाद मजबूर होकर पारा के लोगों ने स्वयं नाली की सफाई की। वार्डवासियों का कहना है कि उनके क्षेत्र की लगातार अनदेखी की जा रही है और नगर पालिका इस समस्या को लेकर पूरी तरह बेसुध नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित निगरानी की मांग की है।


अन्य पोस्ट