कोण्डागांव

मिर्गी का दौरा, चलती बाइक से गिरा युवक, जख्मी
25-May-2026 10:57 PM
मिर्गी का दौरा, चलती बाइक से गिरा युवक, जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 25 मई। कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झूलनाडीही में सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक गंभीर सडक़ हादसा हो गया, जिसमें 33 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

परिजनों के अनुसार घायल मनीष यादव (33) पिता भागीरथी यादव, निवासी सिरसीकलार बाइक में पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वे चलती बाइक से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

फिलहाल, मनीष यादव का उपचार जिला अस्पताल कोंडागांव में जारी है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।


अन्य पोस्ट