कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 मई। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी ने गुरुवार को ग्राम बोलबोला में 8 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर विधायक ने गांव के युवाओं को खेल सामग्री का भी वितरण किया।
विधायक सुश्री उसेण्डी ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांव-गांव तक विकास कार्यों की सौगात पहुंचाई जा रही है।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, सरपंच पुष्पा पोयाम, उपसरपंच जयलाल पोयाम, धिनाराम कोर्राम, विरेन्द्र नेताम, चैतराम नेताम, गंगाराम पोयाम, गायत्री नेताम, राजिम पोयाम, मेहबती सेठिया, सुखदई पोयाम, कविता कोर्राम, मीना कोर्राम एवं गोमती कोर्राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


