कोण्डागांव

उप जेल नारायणपुर में विधिक सहायता हेल्प डेस्क स्थापित
19-May-2026 9:56 PM
उप जेल नारायणपुर में विधिक सहायता हेल्प डेस्क स्थापित

कोण्डागांव, 19 मई। बंदियों के परिजनों को मुलाकात संबंधी जानकारी और कानूनी प्रक्रियाओं के मार्गदर्शन के लिए उप जेल नारायणपुर में विधिक सहायता हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश पर यह व्यवस्था शुरू की गई है।  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष खिलावन राम रिंगरी के मार्गदर्शन तथा सचिव गायत्री साय के नेतृत्व में जेल प्रशासन के सहयोग से उप जेल नारायणपुर के मुलाकाती क्षेत्र में हेल्प डेस्क स्थापित की गई।  हेल्प डेस्क का उद्देश्य बंदियों के परिजनों और आश्रितों को मुलाकात प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, नि:शुल्क विधिक सहायता, जमानत प्रकरण की स्थिति, अपील दायर करने के लिए जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है।


अन्य पोस्ट