कोण्डागांव

5 जुआरी पकड़ाए
19-May-2026 9:53 PM
5 जुआरी पकड़ाए

 कोण्डागांव, 19 मई। कोण्डागांव पुलिस ने जुआ खिलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों में की गई।

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ग्राम कमेला के वार्षिक मेला स्थल और ग्राम सोनाबाल के साप्ताहिक बाजार में रुपए का दांव लगाकर खुडख़ुडिय़ा जुआ खिलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना कोण्डागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, मौके से समधु पोयाम, अशराम पनका, परितोष राय, पदमन सता और बृजलाल सेठिया को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से खुडखुडिया गोटा (पासा), टोकना, पर्दा और 11 हजार 475 रुपए नगद जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

 अभियान में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार, नरेन्द्र पुजारी तथा थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में टीम शामिल रही।


अन्य पोस्ट