कोण्डागांव

बुद्ध सिंह को मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल
18-May-2026 9:56 PM
 बुद्ध सिंह को मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल

कोण्डागांव, 18 मई। शासन के मंशानुरूप दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार राहत पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिला कार्यालय में ग्राम पंचायत बड़े राजपुर निवासी बुध सिंह सेठिया को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। यह ट्रायसायकल समाज कल्याण विभाग, कोण्डागांव के माध्यम प्रदान की गई।

श्री सेठिया ने बताया कि बीमारी के कारण उनके दोनों पैर से दिव्यांग हो गए हैं। जिसके कारण उन्हें आवागमन नहीं कर पाता था। मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से अब उन्हें अपने दैनिक कार्यों एवं आवश्यक गतिविधियों के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी। ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट