कोण्डागांव
उदयनिधि की टिप्पणी के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, पुतला दहन
15-May-2026 10:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 15 मई। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म संबंधी कथित बयान के विरोध में गुरुवार शाम शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कोंडागांव के पुराना बस स्टैंड में प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया।
शिवसेना कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके विधायक उदयनिधि स्टालिन के बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ विरोध जताया।
कार्यक्रम का नेतृत्व शिवसेना जिला अध्यक्ष अभय गायकवाड़ और संभाग अध्यक्ष राज गवड़े ने किया। नेताओं ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ इस प्रकार की बयानबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी और ऐसे बयानों पर रोक लगनी चाहिए। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


