कोण्डागांव

असुविधा के बीच फुट ओवर ब्रिज बना बस यात्रियों का सहारा
12-May-2026 10:14 PM
असुविधा के बीच फुट ओवर ब्रिज बना बस यात्रियों का सहारा

कोण्डागांव, 12 मई। कोंडागांव नगर में पुराने बस स्टैंड के बंद होने और नवीन बस स्टैंड शुरू होने के बाद भी शहर के बीचों-बीच यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रतीक्षालय की सुविधा अब तक विकसित नहीं हो सकी है। ऐसे में यात्री फुट ओवर ब्रिज के नीचे और आसपास खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं।

दोपहर की तेज धूप हो या बारिश, यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहनों की तेज रफ्तार, अवैध पार्किंग और बढ़ते यातायात दबाव के कारण यह स्थान कई बार हादसों का कारण भी बन रहा है।

रात के समय यहां असुरक्षा का माहौल बना रहता है। यात्रियों के लिए न शौचालय की व्यवस्था है और न ही सार्वजनिक प्याऊ की सुविधा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।  स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षित यात्री प्रतीक्षालय और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।


अन्य पोस्ट