कोण्डागांव

मदर्स डे पर शांति फाउंडेशन में सम्मान समारोह
12-May-2026 10:13 PM
मदर्स डे पर शांति फाउंडेशन में सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 12 मई। शांति फाउंडेशन में मदर्स डे के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के संचालक यतेंद्र छोटू सलाम और तुषार सलाम सहित अन्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन में रह रही महिलाओं का सम्मान किया गया और केक काटकर मदर्स डे मनाया गया। आयोजन में फाउंडेशन के कर्मचारियों और सहयोगियों ने भाग लिया।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि राजस्थान की रहने वाली मदन कुमारी को रेस्क्यू कर पुनर्वास केंद्र लाया गया था, जहां उनका उपचार कराया गया। काउंसलिंग के दौरान उन्होंने अपने परिवार की जानकारी दी। फाउंडेशन के अनुसार उनके बेटे से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने मां को अपने साथ रखने में असमर्थता जताई।

इसी प्रकार आयशा खान को भी रेस्क्यू कर पुनर्वास केंद्र लाया गया था। फाउंडेशन के अनुसार उनका उपचार और देखभाल की जा रही है। काउंसलिंग में उन्होंने अपना गांव दुर्ग बताया, जिसके बाद से टीम उनके परिवार की तलाश कर रही है।

कार्यक्रम में मोनी, मदन कुमारी, आशा खान, फूल कुंवर साहू, बिंद्राबाई, सरला, दशा बाई, कांतम, केशवम और फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपने परिजनों को बेसहारा न छोड़ें।


अन्य पोस्ट