कोण्डागांव

कमर्शियल गैस सिलेंडर को महंगा करना ‘जनता की जेब पर डाका डालना है’- सीपीआई
07-May-2026 10:20 PM
कमर्शियल गैस सिलेंडर को महंगा करना ‘जनता की जेब पर डाका डालना है’- सीपीआई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 7 मई। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई), जिला परिषद कोंडागांव ने विरोध जताया है और कीमत वापस लेने की मांग की है।

सीपीआई के जिला सहायक सचिव दिनेश मरकाम और जयप्रकाश नेताम ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत लगभग 2300 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये किए जाने का निर्णय ‘जनता की जेब पर डाका’ है। उन्होंने इस बढ़ोतरी की आलोचना करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

सीपीआई नेताओं के अनुसार, ईंधन की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों पर आर्थिक असर पड़ेगा। उनका कहना है कि इसका प्रभाव होटलों, ढाबों, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक संस्थानों के माध्यम से उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

पार्टी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि यह निर्णय चुनाव के बाद लिया गया, जिसे उन्होंने सरकार की नीतियों से जोड़ा है।

सीपीआई ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा है कि यदि कीमतों में वृद्धि वापस नहीं ली जाती है, तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


अन्य पोस्ट